फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan Said, Everybody is ready for discussion but we can not proceed

8 दिनों में 16 मिनट चली संसद, स्पीकर बोलीं- ऐसे नहीं चल सकती सदन की कार्यवाही

Thu, 29 Mar 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan Said, Everybody is ready for discussion but we can not proceed
सुमित्रा महाजन

संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हंगामा लगातार जारी है। बुधवार को भी लोकसभा हंगामे की वजह से स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्थगित करने से पहले स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि हर कोई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार है, पक्ष और विपक्ष दोनों ही तैयार हैं लेकिन हम इस तरीके से मामले की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ा सकते।

विज्ञापन


संसद में यह हालात 16 मार्च से हैं जब से वाईएसआरसीपी और टीडीपी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था। आठ दिनों में इस मसले पर संसद में केवल 16 मिनट ही बात हो पाई है और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि टीडीपी और वाईएसआरसीपी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन


ये पार्टियां आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल राज्य के दर्जे की मांग कर रही हैं। हालांकि मंगलवार से टीआरएस के सांसदों ने प्रदर्शन करना बंद कर दिया है। बुधवार को केवल एआईएडीएमके के सांसदों ने सदन की कार्यवाही के समय प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए ये प्रदर्शन किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed