फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla says Mizoram has infinite opportunities in Food and Processing Sector news and upda

Om Birla: लोकसभा स्पीकर ने कहा, मिजोरम में खाद्य और प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं

Sat, 28 Sep 2024 02:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Sep 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla says Mizoram has infinite opportunities in Food and Processing Sector news and upda
मिजोरम में ओम बिरला। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मिजोरम में खाद्य और प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मिजोरम में एमएसएमई और व्यापार एवं वाणिज्य विकास पर जोर देते हुए कहा, जैविक खेती और उत्पादों पर ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने राज्य में प्रसंस्करण संयंत्रों के विकास के लिए बिजली आपूर्ति में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने यह बात मिजोरम विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए), भारत क्षेत्र जोन-III के 21वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के बाद कही। उन्होंने कहा, अंतिम लक्ष्य यह है कि विकास का लाभ समाज के हर सदस्य तक पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह, नागालैंड विधानसभा के स्पीकर और इंडिया रीजन जोन-III के चेयरमैन शेरिंगेन लोंगकुमेर, मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा सहत गणमान्य लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सड़कों, हवाई मार्ग और रेल के माध्यम से कनेक्टिविटी में सुधार के साथ, मिजोरम खाद्य और प्रसंस्करण क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, जन कल्याण के लिए हमें डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए। विधायी प्रक्रिया में जन भागीदारी बढ़ानी चाहिए। शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करना चाहिए और संसदीय समिति प्रणाली को मजबूत करना चाहिए। यह हमारी विधायिका को लोगों की प्रभावी सेवा करने में सक्षम बनाता है। हमें जन याचिकाओं को सुनना चाहिए, सुझाव प्राप्त करने के लिए एक तंत्र स्थापित करना चाहिए। हमारे विधायकों को प्रशिक्षित करना चाहिए और सदन की चर्चाओं में जनता के प्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। अंतिम लक्ष्य यह है कि विकास के लाभ समाज के हर सदस्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed