फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद Live: प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ली शपथ, भाजपा सांसद को नहीं मिली भोजपुरी में शपथ लेने की इजाजत

Mon, 17 Jun 2019 04:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Jun 2019 04:46 PM IST
खास बातें

  • सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू,सांसद वीरेंद्र कुमार ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ।
  • पहले दो दिन नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 
  • बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चयन होगा, राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
  • निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री 5 जुलाई को आम बजट पेश करेंगी।
  • इस सत्र में सरकार तीन तलाक, केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान (शिक्षक संवर्ग में आरक्षण), नागरिकता संशोधन जैसे कई अहम बिल पेश करेगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Session Live: Protem speaker oath, PM Modi and council of ministers will follow it
संसद में शपथ लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:40 PM, 17-Jun-2019
भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ली शपथ। 



 
04:40 PM, 17-Jun-2019
वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ली शपथ। 



 
विज्ञापन
01:51 PM, 17-Jun-2019
बिहार के महाराजगंज से भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल भोजपुरी में शपथ लेना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। लोकसभा महासचिव ने कहा कि यह भाषा संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल नहीं है ऐसे में इस भाषा में शपथ नहीं दिलाई जा सकती। इस पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी भोजपुरी में शपथ न लेने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई और हिन्दी में शपथ ग्रहण की।
01:23 PM, 17-Jun-2019
आज भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। 
 
12:54 PM, 17-Jun-2019
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ सोमवार को संसद भवन पहुंचे। नकुल नाथ 17वीं लोकसभा में मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से चुने गए हैं।  
 
11:24 AM, 17-Jun-2019
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 17-Jun-2019
बठिंडा से सांसद और शिरोमणि अकाली दल से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
 
11:20 AM, 17-Jun-2019
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
 
11:15 AM, 17-Jun-2019
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
 
11:14 AM, 17-Jun-2019
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed