फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Secretariat seeks note from MHA on Nishikant Dubey's complaint against Jharkhand officials

Breach Of Privilege: निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने MHA से रिपोर्ट की तलब, जानें क्या है मामला

Thu, 14 Aug 2025 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Aug 2025 10:40 PM IST
सार

Breach Of Privilege: लोकसभा सचिवालय ने झारखंड के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर  गृह मंत्रालय से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। दुबे ने देवघर प्रशासन पर उनके और सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Secretariat seeks note from MHA on Nishikant Dubey's complaint against Jharkhand officials
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा सचिवालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) से कहा कि वह झारखंड सरकार से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर एक 'तथ्यात्मक रिपोर्ट' मंगवाए। यह मामला दुबे की ओर से राज्य के शीर्ष अधिकारियों (मुख्य सचिव और डीजीपी) के खिलाफ 'विशेषाधिकार हनन' की शिकायत से जुड़ा है, जिसका लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर यह जानकारी तुरंत मांगी है, ताकि इसे लोकसभा अध्यक्ष के सामने रखा जा सके। पत्र में कहा गया, गृह मंत्रालय से अनुरोध है कि इस मामले में झारखंड सरकार से एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त कर इसे 15 दिनों के भीतर लोकसभा सचिवालय को भेजा जाए, ताकि इसे माननीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। फिलहाल लोकसभा में विशेषाधिकार समिति नहीं है, ऐसे में ओम बिरला ही गृह मंत्रालय से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ग्राहकों को नहीं होगा भ्रम', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'लंदन प्राइड' व्हिस्की ट्रेडमार्क के खिलाफ याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने आठ अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत दी थी कि झारखंड के देवघर जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने उनके और सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला देवघर में स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर में 'हंगामा करने' के आरोप से जुड़ा है, जो दुबे के संसदीय क्षेत्र गोड्डा में आता है।

दुबे ने बताया था कि उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है, जिनमें उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। दुबे का कहना है कि वे 'श्रावण मेला' के दौरान मंदिर में श्रद्धा के भाव से दर्शन करने गए थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनके खिलाफ 'झूठे और गढ़े हुए' आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने यह भी कहा कि वह मंदिर बोर्ड के न्यासी हैं, ऐसे में उनके खिलाफ प्राथमिकी राजनीतिक द्वेष का परिणाम है। चार बार के सांसद दुबे का झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा से लंबे समय से टकराव रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed