{"_id":"57b477464f1c1bd0586eb3e8","slug":"lok-sabha-seats-from-pok-and-gilgit-baltistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद की मांग, POK के लिए संसद में हो 5 सीटें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी सांसद की मांग, POK के लिए संसद में हो 5 सीटें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
निशिकांत दुबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलगित, बाल्टिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख स्पष्ट करने के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में मांग रखी है। सासंद ने पीओके के लिए लोकसभा में 5 सीटें आरक्षित करने की मांग की है। ऐसा माना जा रहा है कि निशिकांत दुबे इस पर एक प्राइवेट मेंबर बिल ला सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि निशिकांत ने पहले भी इस तरह का बिल लाने का प्रयास किया था, लेकिन वह विफल रहे। बताते चलें की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ब्लूचिस्तान, गिलगित और पीओके के लोगों के साथ पाक के बर्बर व्यवहार की निंदा की। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में पीओके को भारत का हिस्सा बताया।
विज्ञापन