फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Rajya Sabha Standing Committees Chairperson and Members List released

संसद की वित्त और विदेश मामलों की स्थायी समिति की कमान अब भाजपा को, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 14 Sep 2019 03:19 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 14 Sep 2019 03:19 AM IST
सार

  • वित्त और विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति की कमान अब भाजपा को मिली
  • भाजपा सांसद जयंत सिन्हा और पीपी चौधरी करेंगे इन दोनों समितियों की अध्यक्षता
  • पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति के सदस्य बनाया गया

विज्ञापन
Lok Sabha Rajya Sabha Standing Committees Chairperson and Members List released
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त और विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति की कमान अब भाजपा को मिल गई है। पिछली लोकसभा में इनकी अध्यक्षता कांग्रेस सांसदों के पास थी। लोकसभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी सूचना के मुताबिक भाजपा सांसद जयंत सिन्हा और पीपी चौधरी इन समितियों की अध्यक्षता करेंगे। पिछली लोकसभा में यह जिम्मेदारी कांग्रेस सांसद वीरप्पा मोइली और शशि थरूर के पास थी।
विज्ञापन

 

राहुल गांधी अब रक्षा मामलों की समिति के सदस्य
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी और शिवसेना के संजय राउत को रक्षा मामलों की समिति में शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जुएल ओराम होंगे। हाल ही में टीडीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए टीजी वेंकटेश को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की समिति की कमान सौंपी गई है। पहले यह जिम्मेदारी तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन के पास थी। डेरेक को मानव संसाधन विकास संबंधी समिति में शामिल किया गया है। इस समिति अध्यक्षता भाजपा के सत्यनारायण जटिया करेंगे।
 

 

शशि थरूर को मिली नई जिम्मेदारी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम, भाजपा के सन्नी देओल और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा को समिति का सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा को गृह मामलों की समिति की जिम्मेदारी दी गई है। वाईएसआर कांग्रेस के वी विजय साई को वाणिज्य मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
 
विज्ञापन

Lok Sabha Rajya Sabha Standing Committees Chairperson Members List released Rahul Gandhi gots responsibility
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed