फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha, Rajya Sabha Live Updates: Gadkari respond on demand for grants for road infrastructure

संसद Live: राज्यसभा स्थगित, लोकसभा में गडकरी ने दिया जवाब

Tue, 16 Jul 2019 12:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 16 Jul 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha, Rajya Sabha Live Updates: Gadkari respond on demand for grants for road infrastructure
संसद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

संसद में मंगलवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क बुनियादी ढांचे की मांग अनुदान को लेकर चर्चा पर जवाब दिया। लोकसभा में उन्होंने कहा, 'पिछले पांच सालों में मंत्रालय ने 40,000 किलोमीटर की सड़कें बनाई हैं। यह पिछले पांच सालों में बने पांच राजमार्गों की तुलना में 60 प्रतिशत ज्यादा है।  इसके अलावा वह पिछले पांच सालों की तुलना में भी 60 प्रतिशत ज्यादा है।' उन्होंने आगे कहा कि फंड की कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश और बिहार को बजट में सबसे ज्यादा फंड मिले हैं।  

विज्ञापन


राज्यसभा की बात करें तो अलग-अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल नहीं हो पाया। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने शून्यकाल शुरू करने का एलान किया। लेकिन इसी दौरान कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, द्रमुक, भाकपा और माकपा सदस्यों ने अपने अपने मुद्दे उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक, द्रमुक, भाकपा और माकपा सदस्यों ने केंद्र सरकार से तमिलनाडु में डाकिया और अन्य पदों के लिए हुयी डाक विभाग की परीक्षा रद्द करने की मांग की। इन सदस्यों ने कहा कि यह परीक्षा नए सिरे से ली जानी चाहिए जिसमें प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी के साथ साथ तमिल में भी पूछे जाने चाहिए।  उच्च सदन में यह मुद्दा कल भी शून्यकाल के दौरान उठाया गया था। सभापति एम वेंकैया नायडू ने डाक विभाग की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अन्नाद्रमुक और द्रमुक सदस्यों से कहा कि वह कल यह मुद्दा उठा चुके हैं। कांग्रेस सदस्यों ने कर्नाटक का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज शेखर ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा के अध्यक्ष नायडू ने सदन को सूचित किया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता नीरज शेखर का उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा ‘मैंने जांच की और शेखर से बात भी कही। मैंने पाया कि यह इस्तीफा नीरज ने स्वेच्छा से दिया है। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद मैंने 15 जुलाई से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।' नायडू ने कहा कि राज्यसभा के नियम 213 (सदन संचालन से संबंधित नियम एवं प्रक्रिया) के तहत उन्होंने नीरज शेखर का इस्तीफा स्वीकार किया है। इस नियम के अनुसार, अगर कोई सदस्य सदन की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहता है तो उसे लिखित में इस्तीफा देना होगा और सभापति को इसकी सूचना देना होगा। अगर सभापति इस्तीफे को लेकर संतुष्ट हो जाते हैं तो वह इसे तत्काल स्वीकार कर सकते हैं।

पंचायतों में 50 फीसदी महिला आरक्षण पर विचार 

केंद्रीय पंचायती राजमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पूरे देश की पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। लोकसभा में पिनाकी मिश्रा, अधीर रंजन चौधरी, सुनील कुमार पिंटू और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में तोमर ने यह भी कहा कि देश भर की पंचायतों में 31 लाख से अधिक जनप्रतिनिधि हैं और इनमें 46 फीसदी जनप्रतिनिधि महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि अभी बिहार, कर्नाटक, ओडिशा और मध्य प्रदेश सहित 20 राज्यों की पंचायतों में महिलाओं के लिए लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। पूरे देश में 50 फीसदी आरक्षण के बारे में चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed