{"_id":"65ce0bd392ccb28f3d06a2bb","slug":"lok-sabha-privileges-panel-summons-west-bengal-chief-secretary-police-officers-on-state-bjp-chief-s-complaint-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Panel: सुकांत मजूमदार की शिकायत पर बंगाल के CS-पुलिस अधिकारी तलब, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने लिया संज्ञान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Panel: सुकांत मजूमदार की शिकायत पर बंगाल के CS-पुलिस अधिकारी तलब, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने लिया संज्ञान
Thu, 15 Feb 2024 06:35 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:35 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने लोकसभा विशेषाधिकार पैनल से राज्य में हुए दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोटों को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
संसद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने लोकसभा विशेषाधिकार पैनल से राज्य में हुए दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोटों को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद लोकसभा विशेषाधिकार पैनल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, पुलिस अधिकारियों को तलब किया है।
19 फरवरी को हमारे सामने पेश हो- लोकसभा समिति
लोकसभा के सचिवालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट शरद कुमार द्विवेदी, बशीरहाट के एसपी हुसैन मेहदी रहमान और अतिरिक्त एसपी पार्थ घोष को 19 फरवरी को उसके सामने पेश होने के लिए कहा है।
क्या है मामला
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख और बालुरघाट से लोकसभा सदस्य मजूमदार ने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में सुरक्षा बलों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोटें पहुंचाने के लिए विशेषाधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं-पुलिस की झड़प में घायल हुए थे मजूमदार
बुधवार को संदेशखाली में प्रवेश करने से रोके जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प में मजूमदार घायल हो गए, जहां महिलाएं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाजहां शेख और उनके सहयोगियों द्वारा उनके खिलाफ किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।
विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काटा हंगामा
इस बीच, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ कथित तौर पर हुए अत्याचार के आरोपों को लेकर भाजपा ने विधानसभा में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद भाजपा के विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा को संबोधित किया। ममता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी।