फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls West Bengal chief minister mamata banerjee election rally news in Hindi

Bengal: सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी ने कलाकारों के साथ किया नृत्य, पीएम मोदी की गारंटी को बताया चुनावी जुमला

Sat, 13 Apr 2024 03:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए गए देश के संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls West Bengal chief minister mamata banerjee election rally news in Hindi
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को झूठा बताया। इसी के साथ उन्होंने दावा किया भी भाजपा लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के जब्राविटा में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कलाकारों के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए गए देश के संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा, "भाजपा लोकसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने उत्तरी बंगाल के लिए क्या किया? पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी के झांसे में  न आएं। यह केवल चुनावी जुमला है और कुछ नहीं।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए देशभर में 400 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रही है। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed