Kerala: राहुल के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची प्रियंका, बोलीं- BJP जनता की समस्याओं पर बात नहीं करती
प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर दिन भाजपा एक नया मुद्दा लेकर आती है, जिसका न तो आपके जीवन से और न ही आपके विकास से कोई संबंध है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से भी इन मुद्दों का कोई संबंध नहीं होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के बयानों पर नजर डालेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि उन्होंने आपकी समस्याओं पर कोई बात नहीं की। उन्होंने विकास पर कोई बात नहीं की। वे वास्तविक मुद्दों पर कभी बात नहीं करते।"
#WATCH | Kerala: Addressing a public rally in Wayanad, Congress leader Priyanka Gandhi Vadra says, "If you look at the speeches of the Prime Minister and other BJP leaders, you find that the truth is reflected in the fact that they will not speak about your problems, they will… pic.twitter.com/XOwXL9s42N
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 24, 2024
कांग्रेस नेता ने कहा कि हर दिन वे एक नया मुद्दा लेकर आते हैं, जिसका आपके जीवन से कोई संबंध नहीं है। इन मुद्दों का आपके विकास से भी कोई संबंध नहीं है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से भी इन मुद्दों का कोई संबंध नहीं होता है। वे मीडिया को भी उन मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
वायनाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस शुरू से लेकर आज तक विजन की बात कर रही है। उन्होंने कहा, "आप मेरा भाषण भी सुन सकते हैं। जब आप उनके भाषण सुनेंगे तो पता चलेगा कि उनके पास क्या है? कौन-सा विजन? आप विजन 2047 कहते हैं लेकिन वह विजन क्या है? पिछले 10 वर्षों में आपने इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया? आम आदमी के लिए आपके पास क्या विजन है? आप रोजगार देने के लिए क्या कर रहे हैं?"
#WATCH वायनाड, केरल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...हम शुरू से लेकर आज तक विजन की बात कर रहे हैं... आप मेरा भाषण भी सुन सकते हैं...जब आप उनके भाषण सुनेंगे तो पता चलेगा कि उनके पास क्या है? कौन-सा विजन? आप विजन 2047 कहते हैं लेकिन वह विजन क्या है? पिछले 10… pic.twitter.com/E1uzdJWdgE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है। अगर 10 सालों में इन्होंने जनता के लिए कुछ किया होता, तो मंच पर आकर यह चर्चा नहीं होती जो आजकल हो रही है। रोज नया मुद्दा उठा रहे हैं, जिससे जनता का कोई ताल्लुक नहीं है।
#WATCH वायनाड, केरल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं के व्यवहार से यह लग रहा है कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है...वो बौखलाए हुए हैं...अगर 10 सालों में इन्होंने जनता के लिए कुछ किया होता...तो मंच पर आकर यह चर्चा… pic.twitter.com/pPWLKUm5rJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा को समझ आ रहा है कि रूझान इनके पक्ष में नहीं जा रहा है