फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls election campaign Pm Modi rally in west bengal news in hindi

Bengal: 'टीएमसी राज्य की पहचान को खत्म कर देगी', बंगाल में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, राज्य सरकार पर लगाए आरोप

Wed, 29 May 2024 12:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 May 2024 12:21 PM IST
सार

PM Modi In Bengal: पीएम मोदी ने राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर बंगाल को विपरित दिशा में ले जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls election campaign Pm Modi rally in west bengal news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

सातवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में हुंकार भरी। उन्होंने मथुरापुर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने रैली में राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन की जमकर आलोचना की। टीएमसी पर उन्होंने केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक नहीं पहुंचाने, बंगाल की संस्कृति की रक्षा न करने और राज्य की पहचान खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चार जून को देश में एक बड़ा मोड़ आएगा, जिसमें वे और उनकी सरकार अगले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।
विज्ञापन


चार जून को आएगा बड़ा मोड़
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे के दिन (चार जून) को देश का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा, "आने वाले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ये एक बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। और इसकी शुरुआत चार जून को होने जा रही है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब आप ऐसे सांसद चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आज आपके साथ ही कोलकाता के भी लोगों का आभार व्यक्त करूंगा। कल शाम कोलकाता के लोगों ने रोड शो में, उसके पहले भी और बाद भी जो प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद दिए, वो मैं कभी भूल नहीं सकता। आपका ये स्नेह साफ-साफ संदेश दे रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है।"

वोट के महत्व को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आप याद करिए, देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थी। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थी। पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी।" उन्होंने आगे कहा, "वही भारत आज जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ये सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। आपके वोट ने मोदी को मजबूत बनाया। और मोदी की मजबूत सरकार ने दुनिया में भारत का झंडा लहरा दिया।"

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे के दिन (चार जून) को देश का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा, "आने वाले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ये एक बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। और इसकी शुरुआत चार जून को होने जा रही है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब आप ऐसे सांसद चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए।"

राज्य सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना
इस रैली में पीएम मोदी ने राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर बंगाल को विपरित दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, "टीएमसी और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। भाजपा से बंगाल के लोगों का प्यार टीएमसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए टीएमसी बुरी तरह से बौखलाई हुई है।"

प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "टीएमसी की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है। केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी, पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की, जिसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड दिया गया। लेकिन यहां भी टीएमसी सरकार का वही रवैया रहा कि हम ये होने नहीं देंगे।"


उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। ये बंगाल के मठों को, साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। टीएमसी इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है। इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। टीएमसी के लोग राम मंदिर को अपवित्र बताते हैं। ऐसी टीएमसी कभी भी बंगाल की संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकती। 









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed