फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls election campaign pm modi rally in west bengal news in hindi

Lok Sabha Polls: बैरकपुर में पीएम मोदी ने टीएमसी-कांग्रेस को घेरा, आरक्षण-सीएए समेत बंगाल को दी पांच गारंटी

Sun, 12 May 2024 01:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 12 May 2024 01:13 PM IST
सार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls election campaign pm modi rally in west bengal news in hindi
पीएम मोदी की पांच गारंटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हुंकार भरी। उन्होंने यहां बैरकपुर में एक रैली को भी संबोधित किया। इस रैली ने उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशना साधा। पीएम मोदी ने रैली में कहा कि यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को पूर्वी भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल को पांच गारंटी भी दी है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की पांच गारंटी
  •  जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।
  •  जब तक मोदी है, एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा।
  • जब तक मोदी है, रामनवमी मनाने से, भगवान राम की पूजा से कोई आपको रोक नहीं पाएगा।
  • जब तक मोदी है, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कोई पलट नहीं पाएगा।
  • जब तक मोदी है, सीएए कानून को भी कोई रद्द नहीं कर पाएगा।

कांग्रेस और टीएमसी पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बैरकपुर को इतिहास रचने वाली धरती बताया। टीएमसी पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन टीएमसी ने इसका क्या हाल बना दिया है। उन्होंने टीएमसी पर बैरकपुर को घोटाले का गढ़ बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक खोज हुआ करती थीं और आज टीएमसी के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है। एक समय था, जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था, लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं।"

संदेशखाली मामले को लेकर पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा
पीएम मोदी ने कह कि वे किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगी। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा, "ये जो नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं, इन पहाड़ के मालिकों को छोड़ा नहीं जाएगा। मैं भ्रष्टाचार से पीड़ित हर बंगालवासी को कहूंगा, कोई भी भ्रष्टाचारी बचने वाला नहीं है।"


संदेशखाली मामले को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर टीएमसी को घेरा। उन्होंने कहा कि संदेशखाली के गुनहगार को, पहले टीएमसी की पुलिस ने बचाया और अब पार्टी ने एक नया खेल शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर संदेशखाली की माताओं और बहनों को डराने और धमकी देने का आरोप भी लगाया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed