फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Election campaign Amit Shah rally in Dharmavaram Andhra Pradesh news in hindi

Andhra Pradesh: 'गुंडे-माफिया के राज को खत्म करने के लिए बनाया गठबंधन', धर्मवरम में गरजे अमित शाह

Sun, 05 May 2024 03:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 05 May 2024 03:43 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। विकास शून्य है, निवेश रूका हुआ है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, आंध्र प्रदेश पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम जगन मोहन की सरकार ने किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Election campaign Amit Shah rally in Dharmavaram Andhra Pradesh news in hindi
अमित शाह - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में आम चुनाव के पहले दो चरणों में नरेंद्र मोदी शतक लगा चुके हैं। अब पीएम मोदी 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन


अमित शाह का सीएम रेड्डी और वाईएसआरसीपी पर निशाना
धर्मवरम लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वाईएसआरसीपी और सीएम रेड्डी पर भ्रष्टाचार और रेत एवं जमीन माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, "जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। विकास शून्य है, निवेश रूका हुआ है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, आंध्र प्रदेश पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम जगन मोहन की सरकार ने किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं रुकी हुई हैं लेकिन भूमाफियाओं की इंडस्ट्री धड़ल्ले से चल रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने बताया कि वह राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, माफिया के खिलाफ भाजपा, टीडीपी और जनसेना गठबंधन की लड़ाई को ताकत देने के लिए आंध्र प्रदेश में थे। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में गुंडे, अपराधी, भ्रष्टाचार और रेत माफियों के राज को खत्म करने के लिए उन्होंने गठबंधन बनाया है।


गृह मंत्री ने कहा कि जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि न तो राहुल गांधी और न ही इंडी गठबंधन के कोई नेता देश का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed