फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha polls Congress manifesto jairam ramesh react on Inheritance Tax lashes out at pm modi

INC: 'PM हमारे घोषणापत्र का प्रचार कर रहे', धन पुनर्वितरण-विरासत कर पर भाजपा के बयानों पर जयराम रमेश का पलटवार

Thu, 25 Apr 2024 02:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Apr 2024 02:05 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मुश्किल में है। प्रधानमंत्री भी हैरान है। 19 अप्रैल के बाद वह पूरे एजेंडा को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lok sabha polls Congress manifesto jairam ramesh react on Inheritance Tax lashes out at pm modi
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की बुधवार को विरासत कर की बात करके कांग्रेस को एक बार फिर फंसा दिया है। उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा लगातार कांग्रेस को घेर रही है। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के घोषणापत्र में विरासत कर और धन पुनर्वितरण का कहीं भी कोई जिक्र नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र का प्रचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विरासत कर को लेकर जयराम रमेश का पलटवार
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में विरासत कर को समाप्त किया था। उन्होंने कहा, "मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे घोषणापत्र में कहीं भी विरासत कर के बारे में कोई बात नहीं कही गई है। सच्चाई यह है कि 1985 में प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर को समाप्त किया था। हमने विरासत कर के बारे में कोई जिक्र नहीं किया और यह हमारा एजेंडा नहीं है।"
विज्ञापन

 
जयराम रमेश ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, "पीएम मोदी कहते हैं कि हमारे घोषणापत्र में धन पुनर्वितरण की बात कही गई है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि हमारे 50 पन्नों के घोषणापत्र में कहीं भी धन पुनर्वितरण का जिक्र भी नहीं किया गया है।"


पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणापत्र का कर रहे प्रचार: रमेश
कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "भाजपा मुश्किल में है। प्रधानमंत्री भी हैरान है। 19 अप्रैल के बाद वह पूरे एजेंडा को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वे हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसे मुद्दों को उठा रहे हैं जिसका जिक्र हमारे घोषणापत्र में भी नहीं है।"

जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी रैलियों में पीएम मोदी हमारे घोषणापत्र का प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने इसे गलत बताया। उन्होंने आगे कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री विपक्ष के घोषणापत्र का प्रचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed