फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha polls: Cong to contest 16 seats in Kerala; announcement of candidates soon

LS polls: केरल में कांग्रेस 16 सीट पर लड़ेगी चुनाव; IUML ने दो मौजूदा सांसदों को मैदान में उतारा

Wed, 28 Feb 2024 03:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Feb 2024 03:19 PM IST
सार

आईयूएमएल नेतृत्व ने हाल में कहा था कि उसने इस बार एक और लोकसभा सीट की मांग की है और वे अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। सतीशन ने हालांकि कहा कि मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha polls: Cong to contest 16 seats in Kerala; announcement of candidates soon
वी.डी सतीशन - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस बीच, केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी सतीशन ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के भीतर सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले चुनावों की तरह, यूडीएफ में दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) दो सीट पर चुनाव लड़ेगी।

केरल की 20 लोकसभा सीट में से कांग्रेस 16 पर, आईयूएमएल दो पर, केरल कांग्रेस (जे) एक पर और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


आईयूएमएल नेतृत्व ने हाल में कहा था कि उसने इस बार एक और लोकसभा सीट की मांग की है और वे अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। सतीशन ने हालांकि कहा कि मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझा लिया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आईयूएमएल को उनके द्वारा मांगी गई लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईयूएमएल ने दो मौजूदा सांसदों को मैदान में उतारा

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने दो मौजूदा सांसदों को टिकट देने की घोषणा की।

केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) विपक्ष में आईयूएमएल दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। पार्टी सुप्रीमो सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ई. टी. मोहम्मद बशीर मलप्पुरम से और मौजूदा लोकसभा सांसद अब्दुल समद समदानी, पोन्नानी से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उन्होंने कहा कि आईयूएमएल पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed