फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls Campaign Mamata banerjee lashes out at BJP West Bengal

Mamata Banerjee: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्यों मांगी माफी? बोलीं- सॉरी, वो शब्द मुंह से निकल गया

Thu, 04 Apr 2024 01:52 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

सत्तारूढ़ पार्टी पर भड़कते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा केवल एजेंसियों के जरिए वोट करा रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह एजेंसी के सामने नहीं झुकेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls Campaign Mamata banerjee lashes out at BJP West Bengal
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर बंगाल से लोकसभा का प्रचार शुरू करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, एक देश एक राजनीतिक दल बनाना है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा दिया, जिसके लिए उन्हें तुरंत माफी भी मांगनी पड़ी। दरअसल, रैली के दौरान ममता के मुंह से भाजपा के लिए अपशब्द निकल गया था, जिसके लिए उन्होंने सॉरी भी कहा। 

विज्ञापन


ममता ने क्यों मांगी माफी? बोलीं- सॉरी, वो शब्द मेरे मुंह से निकल गया
ममता अपने संबोधन के दौरान कह रही थीं, ''राशन दुकान में राशन जाएगा, तो उसमें भी प्रधानमंत्री की छवि लगेगी। और भाजपा का लोगो रहेगा।''  इसके बाद उन्होंने कहा, ''स*** भले ही मुझे खाने को नहीं मिले, मैं मर जाऊंगी। मैं कह देती हूं, मैं वहां नहीं जाऊंगी।'' फिर वे कुछ समय के लिए रूकीं, फिर कहा, ''सॉरी, आय विड्रॉ माय वर्ड, गुस्से में मेरे मुंह से निकल गया।''
विज्ञापन


भाजपा एजेंसियों के जरिए वोट करा रही: ममता बनर्जी
सत्तारूढ़ पार्टी पर भड़कते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा केवल एजेंसियों के जरिए वोट करा रही है। उन्होंने आगे कहा कि वह एजेंसी के सामने नहीं झुकेंगी। वह गुरुवार को उत्तर बंगाल के कूचबिहार के माथाभांगा में गुमानीर हाट हाई स्कूल मैदान में आयोजित रैली में को संबोधित करने हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा, पहले कितने राजनीतिक नेता कूचबिहार आते थे। जबसे तृणमूल कांग्रेस की सरकार बंगाल में बनी, तबसे यहां पर रजनीतिक लोग आने लगे। ममता ने कहा कि वह उत्तर बंगाल के बारे में सोचने वाली पहली व्यक्ति थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वहां मौजूद जनता से पूछा, "मैं पहले उत्तर बंगाल आती थी, काम करती थी, तब ये सभी नेता कहां थे। उन्होंने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया वह मेरा 'विजन' था। विजन 2020 निकालिए, आप देखेंगे, सब मेरी सरकार ने किया।" उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद से बंगाल पर अत्याचर बढ़ा है। केंद्र सरकार बंगाल से लगातार पैसे ले जाती है लेकिन लौटाती नहीं। बंगाल का पैसा अटका कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed