फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Polls 2024: Disunity in Opposition, Congress preparing to enter the move alone News in Hindi

Elections: TMC ने कांग्रेस पर लगाया 'एकला चलो रे' नीति अपनाने का आरोप, नेता बोले- साथ नहीं आना चाहती कांग्रेस

Sun, 22 Jan 2023 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 02:10 PM IST
सार

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कांग्रेस 2024 चुनाव से पहले अकेले चलने की राह पर है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की घोषणा कर दी है, इसका लोगो भी लॉन्च कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Lok sabha Polls 2024: Disunity in Opposition, Congress preparing to enter the move alone News in Hindi
Rahul Gandhi - फोटो : संवाद

विस्तार

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर करना चाहती हैं। ऐसे में एक बार फिर से विपक्षी एकता के नारे बुलंद होने लगे हैं। इसकी बानगी हाल ही में तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव की खम्मम में हुई मेगा रैली में दिखाई दी। 

विज्ञापन


रैली में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक शामिल हुए। इस रैली के जरिए देश को विपक्षी एकता और भाजपा को बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई। हालांकि, चुनाव से पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के रुख ने विपक्षी एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन


एकला चलो रे की राह पर कांग्रेस 
केसीआर की रैली में शामिल हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कांग्रेस 2024 चुनाव से पहले अकेले चलने की राह पर है। उन्होंने कहा, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के बीच एक समन्वय टीम और अन्य राज्यों में एक संयुक्त कार्यक्रम की पहल की थी। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के बीच एकजुटता के लिए समन्वय टीम बनाने की पहल की है। इसके अलावा उन्होंने खास तौर पर भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी दलों की संयुक्त रैली आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने लॉन्च किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
उधर, कांग्रेस पार्टी अपने भारत जोड़ो अभियान से मिल सही प्रतिक्रिया से उत्साहित है। पार्टी का दावा है कि इस यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और तो और राहुल गांधी की छवि भी गंभीर राजनेता वाली बन गई है। पार्टी अब लोकसभा चुनाव में इसे भुनाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की घोषणा कर दी है, इसका लोगो भी लॉन्च कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed