LS Mic Row: राहुल बोले- संसद में चर्चा नहीं करने दी गई, ये दुर्भाग्यपूर्ण; बिरला बोले- यहां कोई बटन नहीं होता
विपक्षी गठबंधन- INDIA की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, विपक्षी दल के नेता NEET परीक्षा और मौजूदा पेपर लीक मुद्दे पर सरकार के साथ रचनात्मक बहस करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें आज संसद में नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी गई। यह एक गंभीर चिंता का विषय है जो पूरे भारत में लाखों परिवारों को परेशान कर रहा है।" राहुल ने कहा, "हम प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बहस करने और छात्रों को वह सम्मान देने का आग्रह करते हैं जिसके वे हकदार हैं।"
The INDIA Opposition bloc wants to have a constructive debate with the Government on the NEET exam and the prevailing paper leak issue.
विज्ञापन विज्ञापन
It is unfortunate that we weren’t allowed to do so in Parliament today. This is a serious concern that is causing anxiety to lakhs of families… pic.twitter.com/zKdHwOe2LM — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 28, 2024
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को समझाया कि पीठासीन अध्यक्ष के पास कोई बटन नहीं होता जिससे माइक बंद किया जाता है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप इन मुद्दों को उठा सकते हैं। हालांकि, विपक्ष इस मांग पर अड़ा रहा कि सदन में पहले नीट पर चर्चा होनी चाहिए। मामला शांत न होता देख सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
केवल लोकसभा में ही नहीं बल्कि राज्यसभा में भी नीट मामले को लेकर चर्चा की मांग करने पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे का माइक बंद कर दिया। कांग्रेस ने इसे तानाशाही करार दिया। कांग्रेस ने एक पोस्ट में कहा कि जहां एक ओर नरेंद्र मोदी नीट पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी, युवाओं की आवाज सदन में उठा रहे हैं, लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश रची जा रही है।