फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections to be held before time Mamata-Nitish fuelling speculations bjp Know all about you

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव कब होंगे? विपक्ष के दावों के बाद केंद्र सरकार के इस कदम से अटकलें और तेज

Thu, 31 Aug 2023 05:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 31 Aug 2023 05:57 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ने प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections to be held before time Mamata-Nitish fuelling speculations bjp Know all about you
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि केंद्र की मोदी सरकार जनवरी फरवरी में लोकसभा चुनाव करा सकती है। वहीं, अब केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। केंद्र के इस कदम के बाद एक बार फिर जल्द चुनाव को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया था कि केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव समय से पहले करवा सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन

Lok Sabha elections to be held before time Mamata-Nitish fuelling speculations bjp Know all about you
नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र 
केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा के 261वां सत्र) में पांच बैठकें होंगी। 

संसद के इस विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है । हालांकि यह सत्र 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधनी में जी20 शिखर बैठक के कुछ दिनों बाद आयोजित होने जा रहा है। जोशी ने कहा कि संसद के इस विशेष सत्र में पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि अमृत काल के बीच आयोजित होने वाले इस विशेष सत्र के दौरान संसद में सार्थक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।

...इसलिए न हमलोगों सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे 

इससे पहले, केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को दावा किया था कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार उसे निश्चित समय पर नहीं कराकर पहले भी करवा सकती है।  हम तो 7 महीना पहले से कर हैं कि यह लोग पहले भी चुनाव करवा सकते हैं। इसलिए न हमलोगों सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं। 


 

Lok Sabha elections to be held before time Mamata-Nitish fuelling speculations bjp Know all about you
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

ममता का दावा- भाजपा नेताओं ने करा रखी है हेलीकॉप्टर की बुकिंग
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आज के बयान से एक दिन पहले ही बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया था कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा की रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि भगवा पार्टी ने पहले ही हमारे देश को समुदायों के बीच दुश्मनी के दलदल में बदल दिया है। अगर वे सत्ता में लौटते हैं, तो यह हमारे देश को नफरत का देश बना देंगे। बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहले ही सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं ताकि कोई अन्य राजनीतिक दल प्रचार के लिए उनका इस्तेमाल न कर सके। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाल में तीन दशक लंबे माकपा शासन को हराया था और अब वह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगी।

विज्ञापन

Lok Sabha elections to be held before time Mamata-Nitish fuelling speculations bjp Know all about you
2024 Lok Sabha elections - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। लोकसभा चुनाव चाहें समय पह हों या उससे पहले भगवा पार्टी अभी से एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। राजनीतिक हलकों में मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के प्रचार पर जोर को इसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 

अभी यह बातें सत्ता और सियासत के गलियारों में आम नहीं हुई हैं, लेकिन सत्ता के उच्च स्तर पर कुछ खास लोगों ने इस तरह के संकेत देने शुरू कर दिए हैं कि सरकार और भाजपा के शीर्षस्थ स्तर पर इसे लेकर न सिर्फ मंथन चल रहा है, बल्कि यह आकलन भी हो रहा है कि लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों को साथ कराने में कितना सियासी फायदा या नुकसान है।

Lok Sabha elections to be held before time Mamata-Nitish fuelling speculations bjp Know all about you
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : amar ujala

ममता बनर्जी और नीतीश कुमार दोनों नेताओं की गिनती राजनीति के धुरंधरों में होती है और दोनों ने ही समय से पहले आम चुनाव होने की संभावना जताई है। अगर इन दोनों नेताओं के दावों में सच्चाई है तो अब सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा तब ऐसा करने का जोखिम उठाएगी जबकि जनवरी 2024 में अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन होना है और राम मंदिर का मुद्दा भाजपा के लिए बेहद अहम है। वह इसके जरिए जनता को अपने पक्ष में लामबंद करना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed