{"_id":"5c907569bdec2214031bbc44","slug":"lok-sabha-elections-rivaba-jadeja-wife-of-ravindra-jadeja-might-get-ticket-from-jamnagar-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी
Tue, 19 Mar 2019 10:21 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
पत्नी रीवाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख रविंद्र जडेजा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिक्रेट टीम के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा कुछ दिनों पहले ही भाजपा में शामिल हुई हैं। अब वह गुजरात की जामनगर सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। माना जा रहा है कि यहीं से कांग्रेस पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को उतार सकती है।
विज्ञापन
रिवाबा को हाल ही में गुजरात की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के लिए नामित किया गया था। अब क्षत्रिय समुदाय के समर्थन से वह भाजपा में शामिल हो गई हैं और अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में जामनगर से भाजपा की पूनम मदाम सांसद हैं।
विज्ञापन
मदाम ने 2014 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम मदाम को हराया था जो उनके चाचा भी हैं। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है। शाह इस समय राज्य से राज्यसभा सांसद हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के तहत भाजपा को गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि रिवाबा ने चार मार्च को भाजपा का दामन थामा था। गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुई थीं। रीवाबा राजकोट के एक कॉन्ट्रैक्टर और करोड़पति व्यापारी हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी हैं।
रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। उनकी मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। रीवाबा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। यही नहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की थी।