फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections 2024: Congress's first list of candidates and its message

Congress: पहली सूची से कांग्रेस का संदेश, लोकसभा चुनाव लड़ने से दूरी बना रहे इन नेताओं को नहीं मिलेगी राहत

Fri, 08 Mar 2024 09:15 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Congress: कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों का एलान किया है। इसमें 15 उम्मीदवार सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 
loader
Lok Sabha elections 2024: Congress's first list of candidates and its message
कांग्रेस - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों का एलान किया है। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे। वे अभी वहीं से सांसद है। जबकि संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश भी बेंगलुरु ग्रामीण से लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेंगे।


कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। पहली लिस्ट के जरिए पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस हाईकमान लोकसभा चुनाव लड़ने से हिचक रहे वरिष्ठ नेताओं को रियायत देने के मूड में नहीं है। पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर सूबे के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को चुनावी मैदान में उतारकर पार्टी ने इसका संकेत दे दिया है। केसी वेणुगोपाल अभी राजस्थान से राज्यसभा सांसद है।


कांग्रेस सूत्रों का कहना कि, पहली लिस्ट के बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से लेकर जीतू पटवारी जैसे वरिष्ठ नेताओं पर लोकसभा चुनाव लड़ने का दबाव बढेगा। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर उनके गृह जिला जोधपुर से तो पूर्व विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी पर जयपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी अपनी परंपरागत सीट से लड़ने का विकल्प दिया गया है। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी चुनाव लड़ाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

हरियाणा में भी नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा से लेकर किरण चौधरी के भी चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाएं हैं। इसी तरह महाराष्ट्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार, वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे के साथ दिग्गज नेता कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर भी चुनाव लड़ने का दबाव है। दिल्ली में आप के साथ समझौते से मिली तीन सीटों के लिए जयप्रकाश अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, संदीप दीक्षित, अनिल चौधरी और अल्का लांबा जैसे सूबे के प्रमुख चेहरों के नाम पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed