फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2024 Congress 20 seats target in Karnataka CM Siddaramaiah

Siddaramaiah: कर्नाटक के CM ने आम चुनाव-2024 में 20 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा, मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति

Sat, 04 Nov 2023 04:20 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 04 Nov 2023 04:20 PM IST
सार

लोक सभा चुनाव-2024 की तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां क्षेत्रीय आधार पर बड़ी संख्या में सीटें जीतने के दावे कर रही हैं। सियासी दांव-पेंच और किलेबंदी कर रही कांग्रेस का दावा है कि 2024 में कर्नाटक में 20 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Congress 20 seats target in Karnataka CM Siddaramaiah
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अगले साल होने वाले संसदीय चुनावों पर चर्चा के लिए शनिवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। सिद्धारमैया ने कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से कम से कम 20 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। जिन मंत्रियों के मंथन कर सियासी रणनीति बनाई गई इसमें परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी समेत 19 मंत्रियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रेड्डी ने बताया कि सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में गंभीर सूखे की स्थिति और केंद्र से कोई सहायता नहीं मिलने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस आलाकमान ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई बयानबाजी नहीं करने का निर्देश दिया है। पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि राजधानी बंगलूरू में कांग्रेस नेताओं की बैठक नाश्ते पर चर्चा जैसी थी।
विज्ञापन


19 मंत्रियों संग बैठक, CM बोले- कांग्रेस का लक्ष्य 20 सीटें जीतना
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें 19 मंत्री मौजूद थे। इसका उद्देश्य अगले साल होने वाले संसदीय चुनावों पर चर्चा करना था। सभी चर्चाएं हो चुकी हैं। हमारा लक्ष्य 20 सीटें जीतना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में पद की लड़ाई नहीं, भ्रम पर सवाल न करें
कर्नाटक सरकार में शामिल मंत्रियों के विवादित बयानों और सार्वजनिक मंच पर पाला बदलने की संभावना पर चर्चा से पैदा हुए भ्रम पर भी रेड्डी ने सवाल का जवाब दिया। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''सीएम और डिप्टी सीएम को लेकर कोई भ्रम नहीं है। आलाकमान ने कहा है कि विकास कार्यों को छोड़कर किसी भी तरह की बात नहीं की जानी चाहिए।''

मीडिया को विकास पर सवाल पूछने की नसीहत
उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुछ दिन पहले कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं को इस बारे में नहीं बोलने का निर्देश दिया था, इसलिए सार्वजनिक बयान देने का कोई सवाल ही नहीं है। रेड्डी ने कहा मीडिया को भी ऐसे सवाल नहीं पूछने चाहिए। सवाल केवल विकास के बारे में पूछे जाने चाहिए।

कर्नाटक के जिलों में सूखे की स्थिति
रेड्डी ने कहा कि सीएम सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में सूखे की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मंत्रियों से कहा गया कि सूखे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार पर कर्नाटक की समस्या की अनदेखी करने और मदद के कोई प्रावधान नहीं करने का आरोप भी लगाया।

केंद्र सरकार ने पैसा जारी नहीं किया, गंभीर संकट में राज्य
सिद्धारमैया सरकार में परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के अनुसार, "सूखे के बावजूद केंद्र ध्यान नहीं दे रहा है। उसने एक पैसा भी जारी नहीं किया।" उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री वोट मांगने के लिए भीड़ में आ रहे थे, लेकिन अब कोई नहीं आ रहा है, राज्य गंभीर संकट में है।


जमीनी रिपोर्ट और संभावित उम्मीदवारों पर मंथन
अगले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के बारे में रेड्डी ने कहा कि इस पर भी चर्चा हुई और सीएम और डिप्टी सीएम बाद में इस बारे में फैसला लेंगे। रेड्डी से जमीनी रिपोर्ट सौंपने के लिए मंत्रियों को कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बारे में सवाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed