फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: What is service voting?

क्या है सर्विस वोटिंग जिससे आज पड़ा लोकसभा चुनाव 2019 का पहला वोट

Sat, 06 Apr 2019 05:12 PM IST
विवेक शुक्ला चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक शुक्ला Updated Sat, 06 Apr 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: What is service voting?
आईटीबीपी जवान - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 का पहला वोट शनिवार को अरुणाचल में आईटीबीपी के डीआईजी सुधाकर नटराजन ने डाला। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है लेकिन उससे पांच दिन पहले ही उन्होंने पहला वोट डाला। नार्थ-ईस्ट के दूरदराज के इलाकों में स्थित आईटीबीपी की एक यूनिट ने आज पोस्टर बैलेट की मदद से सर्विस वोटिंग शुरू कर दी। आईटीबीपी एटीएस के डीआईजी सुधाकर नटराजन ने पहला वोट डाला।

विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों के मतदान की प्रक्रिया सबसे पहले आईटीबीपी ने शुरू की है। आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक सुधाकर नटराजन ने पहला पोस्टल बैलट डाला। उनके बाद दूसरे जवानों ने मतदान किया। आईटीबीपी के सभी केंद्रों पर अब मतदान की प्रकिया शुरू हो गई है। जब सभी केंद्रों पर पूरे वोट पड़ जाएंगे तब उन्हें स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित लोकसभा क्षेत्र में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


जब मतगणना शुरु होती है तो सबसे पहले इन्हीं वोटों की गिनती की जाती है। आईटीबीपी के मुताबिक, स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब चुनाव आयोग ने व्यापक स्तर पर सर्विस वोटर्स के मतदान के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके लिए सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और परंपरागत मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सर्विस वोटर ?

अगर कोई व्यक्ति सेना में अपनी सेवा दे रह है या अर्धसैनिक बलों जैसे असम राइफल्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ या किसी भी सैन्य सेवा में है,और देश में या देश से बाहर अपनी सेवा दे रहा है ऐसे लोगों को सर्विस वोटर की श्रेणी में रखा जाता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में करीब 30 लाख सर्विस वोटर मतदान करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed