फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019 : Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in odisha, raise hands for PM Modi

ओडिशा में बोले योगी-यूपी की तरह यहां भी विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार की जरूरत

Wed, 20 Feb 2019 02:20 PM IST
संदीप भट्ट चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 20 Feb 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 : Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in odisha, raise hands for PM Modi
रैली के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

ओडिशा दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि यूपी की तरह ओडिशा को भी डबल इंजन सरकार की जरुरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी और फिर यूपी में भी भाजपा की सरकार बनी तो राज्य बहुत तेजी से विकास करता चला गया। यहां भी विकास तीव्र गति से हो इसलिए जरुरी है कि हर चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भाजपा को जीत दिलाएं। 

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ओडिशा सरकार जिस योजना को चला रही है वह स्थाई नहीं है। भारत सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत क्रांति लाने का कार्य किया है। इससे सीधे किसानों के खाते में राशि जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सबको आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ने की जरुरत है। यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या किसी पार्टी की नहीं है, बल्कि पूरे राष्ट्र की है, जिसमें हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में साथ काम करने की जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के भवानीपटना में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमा पर आतंकवादियों को ढेर कर रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों का सफाया करना शुरू किया है। 



पाकिस्तान परस्त आतंकवादी, जो भारतीय संप्रभुता को खतरा पैदा करना चाह रहे हैं, इसका जवाब भारतीय नेतृत्व की नरेंद्र मोदी सरकार ही दे सकती है। पहले कश्मीर के अंदर कहा जाता था कि जब आतंकवादी गोली चलाएं, तभी गोली चलाना। लेकिन भाजपा सरकार ने सेना को खुला आदेश दिया है कि आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। 

धर्मेंद्र प्रधान की सराहना की

उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि धर्मेंद्र जी ने ओडिशा के साथ पूरे देश में काफी तेजी से उज्जवला कनेक्शन दिया है। कहा कि 1947 से 2014 तक जितने गैस कनेक्शन नहीं दिए गए, उससे कहीं ज्यादा भाजपा की सरकार ने दिए। इसके साथ ही तेजी से बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन योजना पर भी उनकी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed