फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Two BJP sitting MPs can be denied ticket from Western UP

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कटेंगे 2 भाजपा सांसदों के टिकट, अमित शाह की रिपोर्ट में फीडबैक नकारात्मक

Thu, 21 Feb 2019 07:55 PM IST
ललित फुलारा ललित फुलारा, अमर उजाला
ललित फुलारा, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Feb 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Two BJP sitting MPs can be denied ticket from Western UP
अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े फेरबदल करने जा रही है। करीब 20 से 25 सांसदों का टिकट काटे जा सकते हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सांसद शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में आगरा और बरेली जोन को छोड़ दिया जाए तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 में से 2 भाजपा सांसदों का टिकट कटना तय है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सर्वे में इन दो सांसदों का फीडबैक नकारात्मक आया है।
विज्ञापन


सर्वे में 20 से 25 सांसदों का फीडबैक आया नकारात्मक
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सर्वे में 20 से 25 सांसदों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है। बुधवार देर रात अमित शाह ने इसी पर मंत्रणा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कैशव मौर्य के साथ बैठक की। इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सांसटों के टिकट काटने पर भी विचार हुआ।
विज्ञापन


13 सांसदों में से 2 का कटेगा टिकट
आगरा-बरेली जोन को छोड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस वक्त भाजपा के 13 सांसद हैं। 2018 में हुए उपचुनाव में कैराना से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह हार गईं थी। उन्हें आरएलडी उम्मीदवार तब्बसुम हसन ने 44 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सांसदों का टिकट काटकर सपा-बसपा  समीकरणों को देखते हुए नए उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। अभी यह तय नहीं हुआ है किसे टिकट दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अमित शाह के घर पर 2 घंटे चली है बैठक
बुधवार देर रात इसी रिपोर्ट पर मंत्रणा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर करीब दो घंटे तक बैठक चली है। इसमें नकारात्मक फीडबैक वाले 20 से 25 सांसदों के टिकट काटे जाने पर विचार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed