फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Twitter opens advertising transparency center

ट्विटर का विज्ञापन पारदर्शी केंद्र शुरू, विज्ञापन खर्च और प्रभाव का मिलेगा आंकड़ा

Mon, 11 Mar 2019 09:28 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 11 Mar 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Twitter opens advertising transparency center
TWitter

आम चुनाव से पहले सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने सोमवार को भारत के लिए विज्ञापन पारदर्शिता केंद्र स्थापित किया। इसके जरिए लोग देश में राजनीतिक विज्ञापनों का ब्योरा देख सकेंगे। इसमें विज्ञापन देने वालों का खर्च और उसके प्रभाव के आंकड़े शामिल हैं।

विज्ञापन


ट्विटर ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह राजनीतिक इकाइयों विज्ञापन व्यय और ट्वीट के प्रभाव के आंकड़े आदि का ब्योरा उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने राजनीतिक विज्ञापनों के लिए नियम कड़े कर अपने मंच पर पारदर्शिता लाने के इरादे से यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट ने 19 फरवरी को अपने ब्लाग पोस्ट में लिखा था कि इस नीति को भारत समेत कुछ अन्य देशों में 11 मार्च से प्रभाव में लाया जाएगा। इससे केवल प्रमाणित विज्ञापनदाताओं को ही इस मंच पर राजनीतिक विज्ञापन की अनुमति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार भारत के लिए विज्ञापन पारदर्शी केंद्र (एटीसी) सोमवार से काम करने लगा। इसके जरिए लोग यह पता लगा सकेंगे कि ट्विटर पर कौन राजनीतिक विज्ञापन दे रहा है, उसपर कितना खर्च हुआ तथा किस आबादी को ध्यान में रखकर यह किया गया।


उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अवांछित माध्यमों से देश की चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोई भी कोशिश की गई, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed