फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: These beauty makes Priyanka Gandhi different

कांग्रेस घोषणापत्र के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा का अंदाज रहा ऐसा

Tue, 02 Apr 2019 09:02 PM IST
अमित मंडल शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 02 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: These beauty makes Priyanka Gandhi different
प्रियंका गांधी - फोटो : ani

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब कांग्रेस मुख्यालय के घोषणापत्र पंडाल में दाखिल हुईं तो कई कांग्रेस के बड़े नेता रास्ते में थे। मुख्य मंच खाली पड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी दस जनपथ में थे। प्रियंका कोई आधा घंटा पहले आई और तब कांग्रेस के नेताओं के लिए लगाई गई चौथाई कुर्सियां खाली थी। वह बेहद साधारण तरीके से आईं, दूसरी पंक्ति की तीसरी कुर्सी पर बैठ गईं। कुछ नेता आए, वह खड़ी हुईं, मिलीं और फिर बैठ गईं। कु. शैलजा आईं, बगल बैठीं और उनसे चर्चा होने लगी।

विज्ञापन


न कोई दिखावा, न कोई तामझाम

पार्टी के वरिष्ठ नेता पहली कतार में थे। दाईं तरफ से पीसी चाको, अजय माकन, आरपीएन सिंह, सैम पित्रोदा, आनंद शर्मा, एके एंटनी, जनार्दन द्विवेदी, मोहसिना किदवई, शीला दीक्षित, मोती लाल वोरा बैठे थे तो दूसरी कतार में शैलजा, प्रियंका गांधी, किरम चौधरी समेत अन्य। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी नेताओं की तरह बिना किसी अलग दिखावा या तामझाम के प्रियंका ने भी आगे की राह पकड़ ली।
विज्ञापन


पूरा विश्वास, जीतेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश के दौरे से लौटकर आई प्रियंका गांधी वाड्रा के चेहरे पर आत्मविश्वास का भाव दिखाई दिया। एक वरिष्ठ नेता के अनुसार इस चुनाव से प्रियंका गांधी वाड्रा को काफी उम्मीद है। वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चों, युवाओं से मिलकर लौटी हैं। राज्य में लोगों के मन में मोदी सरकार और भाजपा के प्रति काफी नाराजगी दिखी है। कांग्रेस महासचिव को भरोसा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कु. शैलजा से भी राजनीतिक हाल चाल पूछा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed