फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shankar Singh Vaghela can contest against Amit Shah from Gandhinagar seat

अमित शाह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं ये नेता, भाजपा को पहली बार जिताई थी गांधीनगर सीट

Mon, 25 Mar 2019 12:55 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 25 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shankar Singh Vaghela can contest against Amit Shah from Gandhinagar seat
अमित शाह, शंकर सिंह वाघेला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नेशनल कांग्रेस पार्टी  (एनसीपी) नेता शंकर सिंह वाघेला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस और एनसीपी के बीच अभी तक सीट बंटवारा नहीं हुआ है पर पार्टी वाघेला को गांधीनगर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

विज्ञापन


प्रदेश की इकाई की ओर से वाघेला को गांधीनगर से चुनाव लड़ाने की मांग आलाकमान के सामने रखी गई है। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सात में से तीन प्रमुख विधानसभाओं में ठाकोर समुदाय का वर्चस्व है जहां से वाघेला को वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


अमित शाह के सामने चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस के पास कोई बड़ा नाम नहीं है इसी लिए माना जा रहा है कि शंकर सिंह वाघेला को पार्टी वहां ले खड़ा कर सकती है। हालांकि वाघेला पहले यह एलान कर चुके हैं कि वह इस बार वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाघेला ने पहली बार भाजपा को दिलाई भी गांधीनगर सीट

बता दें कि भाजपा में रहते हुए शंकर सिंह वाघेला ने 1989 में गांधीनगर सीट पर जीत हासिल की थी। इस सीट पर 1989 में भाजपा पहली बार जीती थी। बाद में वाघेला ने गांधीनगर सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के लिए छोड़ दी थी। तभी से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 



आडवाणी के बाद आब अमित शाह इस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं।  राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गांधीनगर सीट अमित शाह की जीती हुई सीट है क्योंकि आडवाणी जितनी बार भी इस सीट से मैदान में उतरे हैं उनकी हमेशा जीत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed