फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: seat sharing formula in Mahagathbandhan RJD congress alliance

महागठबंधन: राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लडे़गी, ये है बाकी सीटों का फॉर्मूला

Fri, 22 Mar 2019 06:53 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 22 Mar 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: seat sharing formula in Mahagathbandhan RJD congress alliance
बिहार में महागठबंधन - फोटो : PTI

बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आज अहम एलान हो गया। समझौते के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पांच, हम तीन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद ने अपने कोटे से सीपीआई-एमएल को एक सीट दी है। शरद यादव राजद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी का विलय भी जल्द राजद में हो जाएगा। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज झा, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के मदन मोहन झा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के बीएल वैसयंत्री, रालोसपा के सत्यानंद दांगी इस दौरान मौजूद रहे।  
विज्ञापन

किसे कितनी सीटें?

  • राजद - 20 

  • कांग्रेस - 09

  • रालोसपा- 05

  • हम - 03

  • वीआईपी - 03

उम्मीदवारों के नाम

गया - जीतन राम मांझी (हम)
औरंगाबाद- उपेंद्र प्रसाद (हम)
जमुई - भूदेव चौधरी (आरएलएसपी)  
नवादा - विभा देवी  (राजद)

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये वो सीटें हैं जहां 11 अप्रैल को मतदान होना है। प्रेस कांफ्रेंस में राजद के मनोज झा सहित कई नेता मौजूद रहे। हालांकि तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। पत्रकारों के इस सवाल पर कि आप कैसे कह सकते हैं कि सब सही है जब आपके नेता (तेजस्वी यादव) ही नहीं आए। उन्होंने कहा- क्या मैं अपनी पार्टी में कुछ नहीं हूं। आप मुझे महत्वहीन बना रहे हैं। यह पार्टी का फैसला था, इस पर सवाल मत उठाइए। 



इससे पहले मनोज झा ने कहा कि ये गठबंधन संविधान को बचाने के लिए है। हमारी पूरी कोशिश होगी कि आबादी के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी तय करें। ये स्वभाविक गठबंधन है। सीपीआई (एमएल) को हमने कोटे से सीट दी है। 

बता दें कि महागठबंधन में लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस के अलावा हम, रालोसपा और वीआईपी भी इसमें शामिल हैं। सीटों को लेकर पिछले कुछ समय में इन नेताओं के बीच माथापच्ची का दौर चला था। आए दिन खबर आती रहीं कि उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द होगा, लेकिन ये सिर्फ कयास ही साबित हुए। लेकिन 22 मार्च को सीट शेयरिंग पर फैसला सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed