{"_id":"5caed746bdec2214411995ad","slug":"lok-sabha-elections-2019-rss-chief-mohan-bhagwat-opposes-the-nota","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन भागवत ने किया 'नोटा' का विरोध, मतदाताओं से की ये अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोहन भागवत ने किया 'नोटा' का विरोध, मतदाताओं से की ये अपील
Thu, 11 Apr 2019 11:33 AM IST
आसिम खान
भाषा, नागपुर
भाषा, नागपुर
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में वोट डालने के बाद ‘नोटा’ का विरोध करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल करने की बजाय मतदाताओं को किसी ना किसी उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। महाराष्ट्र की नागपुर सीट के लिए वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भागवत ने कहा, ‘मतदान हमारा कर्तव्य है। सभी को मतदान करना चाहिए।’
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से भाजपा के पूर्व सासंद नाना पटोले को मैदान में उतारा है। भागवत के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैयाजी जोशी भी सुबह 6.50 बजे के आसपास महल इलाके में भउजी दफ्तरी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे। भागवत ने लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील भी की।
मोहन भागवत कहा, ‘मतदान आवश्यक और सभी के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और पहचान के लिए मतदान करें।’ ईवीएम में ‘नोटा’ की मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि हर किसी को यह बताने की आवश्यकता है कि उसे क्या चाहिए। उन्होंने कहा, ‘चुप रहने से कुछ नहीं होगा, आपको हां या ना कहना ही होगा।’’
विज्ञापन
जोशी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि चुनाव के बाद सत्ता में आने वाली सरकार राष्ट्र हित में काम करेगी।’ महाराष्ट्र में प्रथम चरण में लोकसभा की सात सीटों नागपुर, वर्धा, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। सभी निर्वाचन क्षेत्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में आते हैं।