किसानों की कर्जमाफी पर फिर बोले राहुल- पीएम अभी भी सो रहे हैं, लेकिन हम उन्हें जगा देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
The Congress party has managed to wake the CM's of Assam & Gujarat from their deep slumber.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 19, 2018
PM is still asleep. We will wake him up too.
राहुल ने मंगलवार को भी किसानों की कर्ज माफी को लेकर पीएम मोदी को निशाना बनाया था। राहुल ने कहा था- हम प्रधानमंत्री मोदी को तब तक सोने नहीं देंगे जब तक कि वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते, सभी विपक्षी दल एकजुट रूप से इसकी मांग करेंगे। अब तक प्रधानमंत्री ने किसानों को एक रुपये की भी छूट नहीं दी है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्तखत किए थे। उन्होंने 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का एलान किया था। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ होते ही भाजपा पर भी दबाव बढ़ गया है। हालात को भांपते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी किसानों की कर्ज माफी का एलान किया, वहीं गुजरात की भाजपा सरकार ने किसानों के बिजली बिल माफ किए। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि 2019 का चुनाव किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर भी लड़ा जाएगा।