फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Rahul Gandhi attacks on Narendra Modi in Karnataka congress rally

राहुल का पीएम से सवाल- सीआरपीएफ के जवानों को किसने मारा, जैश के चीफ का नाम क्या है?

Sat, 09 Mar 2019 02:26 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 09 Mar 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019:  Rahul Gandhi attacks on Narendra Modi in Karnataka congress rally
Rahul gandhi in Karnataka - फोटो : ANI

कर्नाटक के हावेरी में आयोजित कांग्रेस की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अंबानी की जेब में पैसा डाल सकती है, तो कांग्रेस की सरकार गरीबों की जेब में पैसा डालेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक काम करती है। सफेद क्रांति, हरित क्रांति, संचार क्रांति सब कांग्रेस पार्टी ही करती आई है। इस बार भी हम ऐतिहासिक क्रांति करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीबों को हम न्यूनतम आमदनी देंगे। हम सीधे व्यक्ति के खाते में पैसा डाल देंगे। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी की सरकार अनिल अंबानी, ललित मोदी, नीरव मोदी की जेब में पैसा डाल सकती है, तो कांग्रेस की सरकार गरीबों की जेब में पैसे डाल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के लोग शहीद होते हैं। मेरा प्रधानमंत्री से छोटा सा सवाल है, इन सीआरपीएफ के जवानों को किसने मारा? जैश ए मोहम्मद चीफ का क्या नाम है? क्या भाजपा की सरकार ने मसूद अजहर को हिन्दुस्तान की जेल से पाकिस्तान नहीं भेजा था।
 

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों को जमीन से बेदखल किया है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि लोकसभा और राज्यसभा में बिल नहीं बदल सकते, आप राज्य में बदल लो। मनरेगा को सबसे बड़ी गलती बताते हैं। मनरेगा का मजाक उड़ाते हैं और आपसे आपका मनरेगा का पैसा छीनते हैं। 


संसद में बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पीयूष गोयल ने कुछ कहा और भाजपा के सभी सांसदों ने धड़ाधड़ तालियां बजाई। खड़गे जी से मैंने पूछा ये ऐसा क्या एनाउंस कर दिया। खड़गे जी ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए दिन का साढ़े तीन रुपया दिया है। वाह मोदीजी वाह! अनिल अंबानी को 35 हजार करोड़ रुपए दिया। 15 लोगों को करोड़ों का कर्जा माफ करते हैं और गरीब-किसान के खाते में साढ़े तीन रुपए देते हैं। उन्होंने कहा कि हम साढ़े तीन रुपए नहीं देंगे। हम हर महीने गरीबों के खाते में न्यूनतम आमदनी की राशि डाल देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed