फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Priyanka gandhi and Rahul gandhi in Gandhinagar rally

नफरत की हवाएं प्रेम और करुणा में बदलेंगी: गांधीनगर रैली में प्रियंका

Tue, 12 Mar 2019 04:32 PM IST
अनिल पांडेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Priyanka gandhi and Rahul gandhi in Gandhinagar rally
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गांधीनगर में प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
गांधीनगर में कांग्रेस की रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विरोधियों को निशाने पर लिया। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने पार्टी पर तीखे तंज कसे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि देश को बचाना आपके हाथ में है। आने वाले समय में सही फैसला लीजिए। हमें मिलकर देश को बचाना होगा।  
विज्ञापन

 
प्रियंका ने कहा- इस देश की फितरत है...नफरत की हवाएं प्रेम और करुणा में बदलेंगी, ये आवाज यहां से उठाइए। आने वाले दिनों में सही फैसले लीजिए, ये आपका देश है, आपने बनाया है, किसानों ने बनाया है, बहनों ने बनाया है, नौजवानों ने इसे बनाया है। देश की हिफाजत सिर्फ आप लोग कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी को समझिए। ये आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। हमारी प्रतिभा खत्म की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हमारे संस्थान बर्बाद किए जा रहे हैं। जहां भी आप देखें, नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर देश को बचाना होगा। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़ें। 
 




उन्होंने कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा है उससे दुख होता है। मैं दिल से कहना चाहती हूं कि इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है कि आप जागरूक बनें। आपकी जागरुकता एक हथियार है। आपको सोचना है कि यह चुनाव है और अपना भविष्य चुनने जा रहे हैं। चुनाव में फिजूल के मुद्दे नहीं उठने चाहिए. जरूरी मुद्दे किसान, नौकरी, महिला सुरक्षा हैं। ये चुनावी मुद्दा है। जो आपके सामने बड़ी- बड़ी बातें और वादे करते हैं, उनसे पूछिए कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का जो वादा कहां गया। 

 

राहुल का मोदी पर निशाना 

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा- देश के किसान परेशान हैं। कुछ लोग देश कमजोर कर रहे हैं। 2014 में इन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनाइए। नरेंद्र मोदी देश को ये नहीं बताते कि वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है। 


यूपीए के समय मनमोहन सिंह जी और एंटनी जी ने एक राफेल के लिए 526 करोड़ रुपये दिए थे। मनमोहन जी ने कहा था कि जिसने मिराज विमान बनाया उसे राफेल का कांट्रैक्ट मिलेगा। कांट्रैक्ट उसे मिले जिसने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया। उन्हें एक कागज दे दो तो उसका हवाई जहाज भी नहीं बना पाएंगे। उनपर बैंक का 45 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि पीएम मोदी ने मुझसे कहा कि कांट्रैक्ट अनिल अंबानी को दीजिए। एक विमान 526 नहीं 1600 करोड़ रुपये का दीजिए। रात के दो बजे नरेंद्र मोदी ने सीबीआई के डायरेक्टर को निकाल दिया। क्योंकि वह राफेल पर कार्रवाई करने जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed