फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019 : Political ads increased on Facebook, more eight crore spent

सोशल मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च हुए 8 करोड़ से ज्यादा

Wed, 27 Mar 2019 10:28 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 27 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 : Political ads increased on Facebook, more eight crore spent

आम चुनाव के लिये प्रचार अभियान के जोर पकड़ने के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा उसके समर्थक फेसबुक पर जमकर विज्ञापन दे रहे हैं और इस मामले में दूसरे दलों एवं लोगों से कहीं आगे हैं। फेसबुक पर विज्ञापन व्यय बढ़कर 8.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जिसमें भाजपा और उसके समर्थकों की हिस्सेदारी सर्वाधिक है। सोशल मीडिया कंपनी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


फेसबुक की एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के अनुसार फरवरी से लेकर 16 मार्च 2019 तक कुल राजनीतिक विज्ञापन 34,048 रहे। इस पर 6.88 करोड़ रुपये खर्च किये गये। यह संख्या 23 मार्च तक बढ़कर 41,514 हो गयी जबकि कुल खर्च 8.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च 2019 को समाप्त सप्ताह में भारत में फेसबुक पर राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से जुड़े विज्ञापनों की संख्या 7,400 से अधिक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के मन की बात पृष्ठ सर्वाधिक खर्च करने वाले के रूप में उभरा है। इसके माध्यम से दो श्रेणी के अंतर्गत 3,700 से अधिक विज्ञापन आये और 2.23 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये गये। भाजपा ने करीब 600 विज्ञापन दिये और 7 लाख रुपये खर्च किये जबकि अन्य पृष्ठ जैसे माई फर्स्ट वोट फार मोदी और नेशन विद नमो पर भी काफी खर्च किया गया है।

अमित शाह के पृष्ठ पर एक विज्ञापन है और इस पर खर्च 2.12 लाख रुपये है। इसकी तुलना में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पेज पर 410 विज्ञापन हैं और इस पर फरवरी से मार्च के दौरान विज्ञापन खर्च 5.91 लाख रुपये रहा है।


फेसबुक ने फरवरी में कहा था कि उसके मंच पर दिये गये राजनीतिक विज्ञापनों के बारे में ब्योरा दिया जाएगा। इसमें जो लोग विज्ञापन देंगे उनका ब्योरा शामिल है। सोशल मीडिया ने राजनीतिक विज्ञापनों में पारदर्शिता लाने के इरादे से यह कदम उठाया है। जिन विज्ञापनों को लोग देख रहे हैं उनके लिये जिम्मेदार लोगों के बारे में अधिक जानकारी देने के वास्ते यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed