फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: PM Narendra Modi interacts with chowkidars through audio

चौकीदारों के साथ संवाद में पीएम का कांग्रेस पर पलटवार- मैं गाली को गहना बना लेता हूं

Wed, 20 Mar 2019 05:32 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 20 Mar 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: PM Narendra Modi interacts with chowkidars through audio
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 लाख चौकीदारों के साथ सीधा संवाद किया। ये लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के मै भी चौकीदार अभियान की ही एक कड़ी है। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी को होली की शुभकामना के साथ की। 
विज्ञापन


कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' पर पीएम मोदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "मैं चोर कहे जाने पर सभी चौकीदारों से माफी मांगता हूं। कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बिना कुछ सोचे समझे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और चौकीदार को चोर कह दिया। चौकीदारों की तपस्या के सामने सवालिया निशान खड़ा कर दिया। आज चौकीदार शब्द देशभक्ति का पर्याय बन गया है। कामदारों का अपमान करना, नामदारों की आदत है। मैं गाली को गहना बना लेता हूं।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस दौरान कुछ चौकीदारों के सवाल भी लिए। पीएम ने कहा, "मेरे चौकीदार साथियों हमें बहुत आगे बढ़ना है. अपने बच्चों को बहुत बड़ा बनाना है, लेकिन हम सबको अपने बच्चों के भीतर चौकीदार के संस्कार को बनाए रखना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा देश चौकीदार बनने की शपथ ले रहा है। प्रधानमंत्री ने आगे जोड़ा, "चौकीदार चौकन्ना रहे तो भ्रष्ट बिचौलियों पर लगाम लग सकती है। गरीबी के अस्त होने तक चौकीदार आराम से नहीं बैठेगा।" इस दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार की तमाम योजनाएं भी गिनाईं और पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का जिक्र भी किया। 


उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व होना चाहिए, जान की बाजी लगाकर उन्होंने कितना बड़ा पराक्रम किया। देश के शहीदों का उन्होंने किस प्रकार चुन-चुन कर हिसाब चुकता किया। आज हर भारतीय को गर्व है, लेकिन वहीं विपक्षी पार्टियों के रवैये को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed