राजस्थान: डिप्टी सीएम सचिन पायलट के गढ़ से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, ये होगी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान में होंगे, जहां टोंक जिले से वह भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर डेढ़ बजे यहां पहुंचेंगे। जयपुर हवाई अड्डे उतरने के बाद वह हेलीकॅाप्टर से टोंक स्थिति सभा स्थल पहुंचेंगे। पार्टी ने इसे विजय संकल्प सभा का नाम दिया है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज दोपहर 1:30 बजे टोंक, राजस्थान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भाषण लाइव सुनने के लिए डायल करें 93 4501 4501 pic.twitter.com/weOT21M4Ucविज्ञापन विज्ञापन— BJP (@BJP4India) February 23, 2019
राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है। फिलहाल राज्य में भाजपा की धुर विरोधी पार्टी कांग्रेस की सरकार है। विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा शिकस्त झेल चुकी है, वहीं उपचुनाव में भी दो सीटें अजमेर और अलवर खो चुकी है।
कांग्रेस का वोट बैंक तोड़ना होगी चुनौती
टोंक राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र है। यहां भाजपा के उम्मीदवार को हराकर कांग्रेस के सचिन पायलट निर्वाचित हुए थे। वहीं, बीते विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान में भी पायलट की अहम भूमिका रही थी।
पायलट कांग्रेस में बड़े कद के नेता हैं और टोंक में उनका अपना जनाधार रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए शनिवार को होने वाली पीएम मोदी की रैली काफी अहम मानी जा रही है। यहां कांग्रेस का वोट बैंक तोड़ना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
रैली सफल बनाने को काफी भीड़ जुटाने का दावा
पीएम मोदी की चुनावी सभा के लिए भाजपा के सामने भीड़ जुटाना भी बड़ी चुनौती है। भाजपा यहां डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रही है। टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं- गंगापुर, बामनवास, सवाई माधोपुर, खंडार, टोंक, निवाई, देवली और मालपुरा। इन सभी क्षेत्र के पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।