{"_id":"5c7cddd5bdec223c46439caa","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-narendra-modi-attacks-those-questioning-iaf-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में बोले मोदी- चुन-चुनकर हिसाब लेना मेरी फितरत, सेना के पराक्रम पर न उठाएं सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में बोले मोदी- चुन-चुनकर हिसाब लेना मेरी फितरत, सेना के पराक्रम पर न उठाएं सवाल
Mon, 04 Mar 2019 08:10 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
जामनगर में पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर रैली में वायु सेना के ऑपरेशन बालाकोट पर उठ रहे सवालों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,
बीते दो दिनों से हमले में राफेल के संभावित इस्तेमाल से जुड़े बयान को भी पीएम ने दोहराया। उन्होंने कहा, दिल्ली के एक भाषण में मैने जब कहा कि सेना ने अद्भुत पराक्रम दिखाया और इस पर हमे गर्व है पर आज वायुसेना के पास राफेल विमान होता तो परिणाम अलग होता। अब जिसको जो समझ आये वह बोलेगा। अरे भाई सामान्य बुद्धि इस्तेमाल करो। मेरे कहने का मतलब है कि एयर स्ट्राइक यानी हवाई हमले के समय राफेल होता तो हम एक भी गंवाते नहीं और उनका एक भी बचता नहीं।"
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सरदार सरोवर प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "सरदार सरोवर बांध गुजरात के लोगों के लिए राहत लेकर आया है। पिछली राज्य सरकारों की उदासीनता और तमाम मुश्किलों के बावजूद इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया गया। मैं तय कर चुका था कि मैं गुजरात के भीतर 'टैंकर राज' नहीं चलने दे सकता।"
मेट्रो का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया। मोदी ने उद्धाटन के बाद मेट्रो से यात्रा भी की। वस्त्राल को अपैरल पार्क को जोड़ने वाले इस खंड की लंबाई 6.5 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री मोदी ने वस्त्राल गांव मेट्रो स्टेशन पहुंचकर मेट्रो सेवा के पहले चरण का उद्धाटन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और उसमें कुछ दूर तक सवारी भी की।
'मैं फिर आने वाला हूं'
अहमदाबाद में बोलते हुए पीएम ने ये भी कहा कि मैं फिर आने वाला हूं यानी लोकसभा चुनाव जीत कर प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर एक बार फिर काबिज होने की बात उन्होंने कही। इससे पहले 'मन की बात' कार्यक्रम में भी वो यही बात कह चुके हैं।
'घर में घुसकर मारेंगे'
पीएम ने जामनगर के बाद अहमदाबाद में एक बार फिर वायुसेना के हमले पर सवाल उठाने वालों पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा, "हमारा सिद्धांत है कि घर में घुसकर मारेंगे। चुन-चुनकर हिसाब लेना मेरी फितरत है। एयरस्ट्राइक से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। सेना के जवानों का मनोबल न तोड़ें। सेना के पराक्रम पर सवाल न उठाएं। 40 साल से आतंकवाद, देश के सीने में गोली दाग रहा है। "
विज्ञापन
देश इस बात पर सहमत है कि आतंक का साया खत्म होना चाहिए। मैं आपसे पूछना चाहता हूं, हमारी सेनाओं की बात पर आपको भरोसा नहीं? हमें अपनी सेनाओं पर गर्व होना चाहिए। हम सबको अपनी सेनाओं पर भरोसा करना ही चाहिए। फिर भी मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों कुछ लोग अब भी सेना पर सवाल उठाना चाहते हैं?"