{"_id":"5c962689bdec2214195aba71","slug":"lok-sabha-elections-2019-paresh-rawal-said-i-will-not-contest-general-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेश रावल ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, कहा- बना रहूंगा मोदी समर्थक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परेश रावल ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, कहा- बना रहूंगा मोदी समर्थक
Sat, 23 Mar 2019 07:25 PM IST
अनिल पांडेय
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
परेश रावल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने साफ कर दिया है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा, मेरा मीडिया और दोस्तों से अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव के लिए मेरे नामांकन की अटकलें न लगाएं। मैंने पार्टी को कई महीने पहले बता दिया था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, मैं भाजपा का वफादार सदस्य और मोदी समर्थक बना रहूंगा।
विज्ञापन
I request media and friends not to speculate about my nomination. I had informed the party months in advance of my decision to not contest LS elections . I, however, remain a loyal member of BJP and a staunch supporter of @narendramodi.
— Chowkidar Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 23, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
परेश रावल के ट्वीट पर साहिल जोशी नाम के एक यूजर ने सवाल किया, तो आपको टिकट नहीं मिल रहा है? इसपर परेश रावल ने कहा, जोशी जी आपका ये ट्वीट एक व्यंग्य है इसलिए मैं हंस रहा हूं। परेश रावल ने अपने ट्वीट का मतलब समझाते हुए कहा, इसका मतलब ये है कि मुझे टिकट मिलने पर भी मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।
परेश ने आगे कहा, मैं अपने सभी बयानों और साक्षात्कार आदि में लगातार यह कहता रहा हूं कि मुझे राजनीतिक करियर में अब कोई दिलचस्पी नहीं है। उम्मीद है कि मेरे इस ट्वीट से मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर संशय के बादल छंट जाएंगे।