{"_id":"5cc61911bdec22073d798594","slug":"lok-sabha-elections-2019-modi-gets-five-rahul-gets-six-times-income-tax-refund","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मोदी को पांच, राहुल को छह बार मिला आयकर रिफंड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी को पांच, राहुल को छह बार मिला आयकर रिफंड
Mon, 29 Apr 2019 02:50 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
राहुल Vs मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते 18 वर्षों में पांच बार इनकम टैक्स रिफंड मिला है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस अवधि के दौरान छह बार रिफंड मिला। इसके अलावा मोदी के मामले में आकलन वर्ष 2015-16 और 2012-13 में बकाया मांग के बदले रिफंड को समायोजित किया गया, जबकि राहुल के मामले में आकलन वर्ष 2011-12 में रिफंड को समायोजित किया गया। हालांकि, इस पोर्टल पर रिफंड की राशि का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
आयकर विभाग के कर सूचना नेटवर्क पर रिफंड की स्थिति पर ऑनलाइन दी जाने वाली सेवा के जरिये यह जानकारी मिली है। नेटवर्क पर 2001-02 के बाद किसी भी व्यक्ति का पैन नंबर के आधार पर उसका ब्योरा मिल सकता है। लोकसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे से इन नेताओं के पैन नंबर हासिल किए गए। रिकॉर्ड के अनुसार, मोदी को 2018-19 के लिए रिफंड पिछले साल 26 सितंबर को सीधे उनके खाते में मिला।
विज्ञापन
वहीं, 2016-17 में रिफंड 16 अगस्त, 2016 को सीधे बैंक खाते में, जबकि 2013-14 का रिफंड उन्हें चेक के माध्यम से 7 जनवरी 2015 को मिला। वहीं, राहुल गांधी को 2018-19 के लिए रिफंड इस साल 26 मार्च को मिला। उनके अन्य रिफंड आकलन वर्ष 2017-18, 2016-17, 2012-13 और 2007-08 के लिए प्राप्त हुए।
विज्ञापन
सोनिया गांधी को पांच, अमित शाह को एक बार रिफंड
राहुल की मां सोनिया गांधी को 2001-02 से कम से कम पांच बार आयकर रिफंड मिला। हालांकि, उनके मामले में रिफंड को किसी भी बकाया मांग के लिए समायोजित नहीं किया गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इस दौरान केवल एक बार रिफंड मिला। उनके रिफंड को आकलन वर्ष 2015-16 की बकाया मांग के लिए समायोजित किया गया।