फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Karnataka Deputy CM G Parmeshwara said, He was denied as CM as he is Dalit

कर्नाटक: डिप्टी सीएम परमेश्वर बोले- अनुसूचित जाति का होने के कारण नहीं बन पाया मुख्यमंत्री

Mon, 25 Feb 2019 12:36 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 25 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Karnataka Deputy CM G Parmeshwara said, He was denied as CM as he is Dalit
G Parmeshwara, Dy CM of Karnataka - फोटो : ANI
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अनुसूचित जाति का होने के कारण उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होता रहा है। अनुसूचित जाति से होने की वजह से ही उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बड़ी मुश्किल से वह उप मुख्यमंत्री बन पाए। 
विज्ञापन

 

कर्नाटक के दावणगेरे में एक स्थानीय कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से नकार दिया गया। कहा कि पीके बसवलिंगप्पा ओर केएच रंगनाथ भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। यहां तक कि मल्लिकार्जुन खड़गे भी कभी सीएम नहीं बन पाए। जी परमेश्वर ने कहा कि बड़ी मुश्किल से वह डिप्टी सीएम बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा कर्नाटक में सियासी संकट का माहौल बनने की बात कह रही है। कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है। मुख्यमंत्री का पद जेडीएस के खाते में है, जबकि उप मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस के। वरिष्ठ जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी सीएम हैं। 

मंत्रिमंडल बंटवारे पर भी रहा है विवाद

कर्नाटक में सरकार का गठन होने के बाद से ही डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने मंत्रीमंडल के बंटवारे को लेकर भी नाराजगी जाहिर की थी। सीएम एचडी कुमारस्वामी ने उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर से गृह विभाग का प्रभार भी वापस लेकर इसे एमबी पाटिल को सौंप दिया था। 


बंगलूरू संबंधित कार्यों के प्रभार को जी परमेश्वर के पास बरकरार रखते हुए उन्हें कानून एवं संसदीय मामलों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जो इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग देख रहे कृष्ण बायरे गौड़ा के पास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed