फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Jyotiraditya Scindia said Congress will contest alone in UP

सपा-बसपा गठबंधन पर बोले सिंधिया- रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन हमारा लक्ष्य एक

Sat, 09 Mar 2019 06:53 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 09 Mar 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Jyotiraditya Scindia said Congress will contest alone in UP
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)

कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा और बसपा के रास्ते कांग्रेस से अलग हो सकते हैं, लेकिन उनका लक्ष्य एक है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के साथ जाने के सवाल पर सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा, 'हमने बार-बार कहा है कि हमारा मकसद एक ही है कि केंद्र में संप्रग की सरकार बननी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी शक्ति के आधार पर और अपने दम पर ये चुनाव लड़ने जा रही है।' उन्होंने कहा, 'सपा और बसपा ने अपना निर्णय लिया है। उनका यह हक है कि वे अपना निर्णय लें। हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं।' 
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा, 'हमने सदा कहा है कि संवाद और चर्चा जरूरी है। लेकिन संवाद और चर्चा दोनों तरफ से होनी चाहिए। वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हमें अपनी पार्टी को उत्तर प्रदेश में स्थापित करना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ' समान विचारधारा वाली पार्टियों को समान विचारधारा के तरीके से सोचना चाहिए। सपा और बसपा तथा हमारे रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन हमारा अंतिम लक्ष्य एक है।'  कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, 'हम भी उनके लिए दो-तीन सीटें छोड़ देंगे।'  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए एक अवसर है और पार्टी पूरा दमखम लगाएगी।

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed