फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: jairam ramesh claims, bureaucrats giving documents to congress

जयराम रमेश का दावा, मोदी सरकार के नौकरशाह दे रहे हैं कांग्रेस को दस्तावेज

Mon, 11 Mar 2019 06:13 PM IST
अमित मंडल जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 11 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: jairam ramesh claims, bureaucrats giving documents to congress
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी रैलियों में कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं राहुल भी कथित घोटालों को लेकर एनडीए-भाजपा सरकार पर वार करने में पीछे नहीं हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि निकट आ रही है, वैसे ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई और तेज होती जा रही है।

विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तो यहां तक कह दिया है कि मोदी सरकार के नौकरशाह अब कुछ समझने लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस को दस्तावेज देने शुरू कर दिए हैं। अब मतदान के दिन तक मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में जितने भी कथित घोटाले और नियमों को ताक पर रखकर काम हुए हैं, उन्हें दस्तावेजों सहित जनता के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


जयराम रमेश तो यह दावा भी कर रहे हैं कि नौकरशाह एकाएक उत्साह में आ गए हैं। बतौर रमेश, हमें लगता है कि नौकरशाह भी अब यह समझ गए हैं कि मोदी सरकार अपनी विदाई की बेला में है। मोदी सरकार के कई विश्वस्त अधिकारी खुद ही आगे आ रहे हैं। वे कह रहे हैं आप दस्तावेज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की वह रिपोर्ट, जिसमें नोटबंदी की सिफारिश की गई, उसे आरटीआई के जरिए हासिल करने के लिए 26 माह लग गए, अब हमारे हाथ में है। अभी यह तो केवल शुरुआत भर है। चुनावी पारा जैसे-जैसे ऊपर चढ़ेगा, कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के कई ऐसे राज, जिन पर अभी तक पर्दा पड़ा हुआ था, लोगों के सामने आएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, अब प्रेसवार्ताओं का एक नया सिलसिला शुरू होगा। केवल आरबीआई ही नहीं, बल्कि कई दूसरे विभाग जैसे, रक्षा मंत्रालय, ग्रामीण विकास, संचार, वित्त, शिक्षा-स्वास्थ्य और युवाओं के मामलों से जुड़ी कई अहम फाइलें कांग्रेस पार्टी के पास आ रही हैं।

कालेधन को लेकर भी दस्तावेज आए हैं। नोटबंदी के नाम पर किन लोगों ने टैक्स हेवन कंट्री में किस तरह कालाधन निवेश किया है, ये खुलासे भी लोगों के सामने होंगे। खास बात यह है कि कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ जितने भी खुलासे करेगी, वे सभी दस्तावेजों पर आधारित होंगे।


नौकरशाह आपको ये दस्तावेज क्यों मुहैया करा रहे हैं, इस सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा, वे जानते हैं कि अब यह सरकार डिपार्चर लाउंज में बैठी है। यही वजह है कि अब सरकार के अंदर से बहुत कुछ निकल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed