विपक्ष क्यों नहीं घोषित कर रहा अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार: अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को जयपुर में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। शहीदों के परिवारों के सपोर्ट में पूरा देश साथ खड़ा है।
उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजस्थान में डिप्टी सीएम सीएम बनना चाह रहा है, जबकि सीएम अपनी कुर्सी सुरक्षित करने में लगे हुए हैं।
BJP President Amit Shah in Jaipur: Entire nation is standing in support with the families of the 45 martyrs like a rock. BJP’s Narendra Modi govt will not let this sacrifice be wasted. Appropriate answer would be given by our army for the sacrifices by our martyrs. #PulwamaAttack pic.twitter.com/9SyF1uewrM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 18, 2019
जयपुर में शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसी भी कीमत पर शहीदों का बलिदान बेकार नहीं होने देगी। भारतीय सेना आतंकियों को उनकी ही भाषा में करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि देश को मजबूत सरकार चाहिए, मजबूर सरकार नहीं। भाजपा सरकार बेदाग रही है। इस पांच साल के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता।
शाह ने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि विपक्ष अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार क्यों नहीं डिक्लेयर कर रहा है? क्या विपक्षी गठबंधन के नेता हर दिन बदल-बदल कर प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करेंगे और देश रविवार को छुट्टी पर रहेगा?