भाजपा से नाता तोड़ चुके अरुणाचल के पूर्व सीएम गेगांग अपांग ने थामा जेडीएस का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता रहे अरुणाचल के पूर्व सीएम गेगांग अपांग ने जनता दल सेक्यूलर(जेडीएस) पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने मतभेदों के चलते भाजपा छोड़ दी थी। जनवरी में भाजपा से अलग होने के बाद वह महागठबंधन के सपोर्ट में थे, लेकिन कोई पार्टी नहीं चुनी थी। आखिरकार उन्होंने जेडीएस का दामन थाम लिया।
19 जनवरी को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में हुई विपक्ष की महारैली में वह भी पहुंचे थे और विपक्ष के नेताओं के साथ मंच साझा किया था। जेडीएस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यह एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है, इसलिए उन्होंने साथ काम करने का निर्णय लिया।
कहा था- सत्ता हासिल करने का प्लेटफॉर्म है भाजपा
भाजपा छोड़ते समय गेगांग ने अमित शाह को लिखे पत्र में पार्टी की खूब आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा अब सत्ता हासिल करने का प्लेटफॉर्म बन गई है। दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी के सिद्धांतों पर नहीं चल रही है।