फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: EC says rahul gandhi violation of code of conduct not met with students

राहुल की छात्रों से मुलाकात से नहीं हुआ आचार संहिता का उल्लंघन : चुनाव आयोग

Thu, 21 Mar 2019 05:11 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Published by: तिवारी अभिषेक Updated Thu, 21 Mar 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: EC says rahul gandhi violation of code of conduct not met with students
राहुल गांधी ( फाइल फोटो )

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में छात्रों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यव्रत साहू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चेन्नई स्थित स्टेला मेरिस कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात और संबोधन के मामले में स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों ने जांच के आधार पर बताया है कि इससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने आयोग की अनुमति के बाद ही 13 मार्च को छात्राओं के साथ राहुल की मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमति से कार्यक्रम आयोजित होने के कारण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। हालांकि, साहू ने कार्यक्रम के दौरान राहुल द्वारा भाषण देने के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी से अग्रिम रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिये थे कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान कॉलेज प्रशासन ने किस आधार पर छात्राओं से राहुल की मुलाकात के आयोजन की अनुमति दी। इस दौरान ही राहुल ने छात्राओं से बातचीत के दौरान चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed