फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: EC lift MCC from Eleven district of Odisha due to cyclone Fani

चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा के 11 जिलों से हटाई गई आचार संहिता, ताकि राहत कार्य प्रभावित न हो

Wed, 01 May 2019 01:37 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 01 May 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: EC lift MCC from Eleven district of Odisha due to cyclone Fani
सांकेतिक तस्वीर

चक्रवाती तूफान 'फैनी' के संभावित खतरों को देखते हुए चुनाव आयोग ने ओडिशा के 11 जिलों से आदर्श आचार संहिता हटा दी है। ऐसा इसलिए कि राहत और बचाव कार्य प्रभावित न हो। मंगलवार को इसी मसले पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक चुनाव आयोग से मिलने दिल्ली आए थे। उन्होंने मतदान की तिथि भी आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। चुनाव आयोग ने फिलहाल राज्य के 11 जिलों से आदर्श आचार संहिता हटा दी है। इनमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रापाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, गजापति, गंजम, खोरधा, कटक और जाजपुर जिले शामिल हैं। 

विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवात के ओडिशा से टकराने की स्थिति में पत्कुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव टालने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। निर्वाचन आयोग ने 20 अप्रैल को क्षेत्र से बीजद उम्मीदवार वेद प्रकाश अग्रवाल के निधन के बाद पत्कुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तारीख 19 मई तय की थी, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने तीन मई की रात फानी तूफान के ओडिशा तट से टकराने की आशंका जताई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दौरान आचार संहिता को लेकर भी आयोग से बात-चीत की थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'फैनी' नाम के इस चक्रवाती तूफान से होने वाले खतरों के दौरान शीघ्र बचाव और राहत कार्यों को में आचार संहिता लागू होने के कारण दिक्कत न आए, इसलिए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में मतदान हो चुके हैं, लेकिन विधान सभा चुनाव अब भी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed