{"_id":"5c8120ccbdec222aaf37aecd","slug":"lok-sabha-elections-2019-dmdk-gives-signals-to-coalition-with-aiadmk","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन में शामिल होगी डीएमडीके, सीटों का बंटवारा जल्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन में शामिल होगी डीएमडीके, सीटों का बंटवारा जल्द
Thu, 07 Mar 2019 08:39 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
bjp-dmdk-aidmk
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के साथ एक संभावित चुनावी गठबंधन का संकेत देते हुए डीएमडीके ने गुरुवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में डीएमडीके के वरिष्ठ नेता एल के सुतीश ने भाजपा के राज्य प्रभारी पीयूष गोयल के साथ बुधवार को हुई बातचीत का हवाला दिया। उन्होंने बताया, आप जानते हैं कि कल हमने एक निजी होटल में बातचीत की...आगामी कुछ दिनों में हम सीटों की संख्या और क्षेत्रों के बारे में बता देंगे।
विज्ञापन
डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत के रिश्तेदार सुतीश ने कहा कि पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अपनी बातचीत शुरू की है जिसने उसे बताया है कि तमिलनाडु में गठबंधन की अगुवाई अन्नाद्रमुक कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले डीएमडीके कई यू-टर्न कर चुकी हैं। जहां एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन ने घोषणा की थी कि डीएमडीके लोकसभा चुनावों के लिए उसके साथ है वहीं विजयकांत की पार्टी की ओर से बयान आया कि वो अभी इस बारे में विचार कर रहे हैं और अगले दो दिन में इसकी घोषणा करेंगे। ठीक इसी दिन, डीएमके नेताओं ने कहा कि डीएमडीके स्टालिन की पार्टी के पास गठबंधन की नीयत से गई थी। और ये सब प्रधानमंत्री मोदी के चेन्नई दौरे से पहले हुआ।
(इनपुट- भाषा)