फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lok sabha Elections 2019: Congress should be like elder brother in 'mahagathbandhan', says JMM.

भाजपा विरोधी मोर्चे में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाए कांग्रेस: हेमंत सोरेन

Sun, 17 Feb 2019 04:13 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sun, 17 Feb 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: Congress should be like elder brother in 'mahagathbandhan', says JMM.
हेमंत सोरेन

लोकसभा चुनावों के लिए झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि चुनावों में भाजपा से निपटने के लिए महागठबंधन बनाना वक्त की जरूरत है और कांग्रेस को इस 'परिवार' में बड़े भाई की भूमिका अदा करनी चाहिए।

विज्ञापन


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि झामुमो और कांग्रेस ने पहले के मतभेदों को भुला कर लोकसभा के साथ ही राज्य में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के साथ गठजोड़ किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि राहुल गांधी जी से मुलाकात करने के बाद सबने मिलकर यह तय किया है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ज्यादा सीट पर लड़ेगी और झामुमो 2019 के झारखंड विधानसभा चुनावों में अधिक सीटों पर लड़ेगी। सोरेन ने कहा कि दोनों चुनावों में सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए गठबंधन सहयोगियों का नेतृत्व लगातार उनके संपर्क में है और इस व्यवस्था को 'बहुत जल्द' औपचारिक रूप दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता सोरेन ने कहा कि जेवीएम (पी) और राजद के साथ ही कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन सामाजिक रूप से समावेशी, जन पक्षधर और कल्याण आधारित सरकार बनाने के एक समान लक्ष्य पर आधारित है जो वंचित वर्गों के अधिकारों और हितों को प्राथमिकता देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed