फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress searching Strong candidate on Indore seat

इंदौर: भाजपा का गढ़ भेदने के लिए कांग्रेस को दमदार उम्मीदवार की तलाश 

Wed, 27 Mar 2019 09:27 PM IST
Trainee Trainee भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 27 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress searching Strong candidate on Indore seat
सुमित्रा महाजन - फोटो : social Media

भाजपा के मजबूत गढ़ में तब्दील हो चुके मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस दमदार उम्मीदवार की तलाश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने बुधवार को कहा कि हम भाजपा से इंदौर लोकसभा सीट छीनने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके तहत कांग्रेस इस सीट के लिए  दमदार उम्मीदवार की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इंदौर सीट से जीतने की क्षमता वाले चेहरे को टिकट देंगे। उम्मीद है कि इस सीट से हमारा उम्मीदवार जल्द घोषित कर दिया जायेगा। इस बीच, प्रदेश की कमलनाथ सरकार के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि गुजरे 30 सालों में उनकी पार्टी ने इंदौर लोकसभा सीट पर गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन सूबे में गत नवंबर में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद इस सीट पर अब चुनावी समीकरण पहले से काफी अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन


इंदौर से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि गत विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को जिस तरह जनता का शानदार समर्थन मिला है, उसे देखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि हम इस बार भाजपा के कब्जे से इंदौर सीट छीन लेंगे। ताई के नाम से मशहूर महाजन ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में इंदौर क्षेत्र से जब जीत दर्ज की थी। वह एक ही पार्टी के टिकट पर लगातार आठ बार लोकसभा पहुंचने वाली देश की पहली महिला सांसद बन गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन इस सीट से लगातार 30 साल से जीत रही हैं। हालांकि कांग्रेस के साथ भाजपा ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार अब तक घोषित नहीं किया है, जहां 19 मई को लोकसभा चुनावों का मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed