फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress manifesto topics that created controversy

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के घोषणापत्र की वो बातें जिनको लेकर बवाल मचा है

Tue, 02 Apr 2019 06:54 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 02 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress manifesto topics that created controversy
कांग्रेस के घोषणापत्र पर मचा बवाल - फोटो : ANI
कांग्रेस का घोषणापत्र जारी होते ही बवाल मच गया है। दरअसल कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जम्मू कश्मीर और कुछ अन्य मुद्दों का जिक्र किया है जिसे लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। अरुण जेटली ने इसे राहुल के खतरनाक वादों का पुलिंदा बता दिया।
विज्ञापन


        कांग्रेस के घोषणा पत्र की इन बातों से मचा है बवाल
  • कश्मीर घाटी में सेना और सीएपीएफ की मौजूदगी को कम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को और अधिक जिम्मेदारी सौंपने का वादा करती है।
  • विज्ञापन
  • जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (एएफएसपीए) और अशांत क्षेत्र अधिनियम की समीक्षा की जायेगी। सुरक्षा की जरूरतों और मानवाधिकारों के संरक्षण में संतुलन के लिये कानूनी प्रावधानों में उपयुक्त बदलाव किये जायेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (जो देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है) जिसका दुरूपयोग हुआ है और बाद में नये कानून बन जाने से उसकी महत्ता भी समाप्त हो गई है उसे खत्म किया जायेगा।
  • जम्मू कश्मीर में लागू धारा 370 की इस संवैधानिक स्थिति को बदलने की न तो अनुमति दी जायेगी, न ही ऐसा कुछ भी प्रयास किया जायेगा।
  • सशस्त्र बल (अफस्पा) अधिनियम, 1958 में से यौन हिंसा, गायब कर देना तथा यातना के मामलों में प्रतिरक्षा जैसे मुद्दों को हटाया जायेगा ताकि सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच संतुलन बना रहे।
  • कोई भी जांच एजेंसी जिसके पास-तलाशी लेने, जब्त करने, संलग्न करने, पूछताछ करने और गिरफ्तार करने की शक्तियां है, वह सभी भारतीय दण्ड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय संविधान के अधीन होंगे। इसके लिए कांग्रेस कानूनों में आवश्यक संशोधन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed